Digital Gujarat Scholarship 2025: एक ही स्कीम में आवेदन करके उठाये सभी स्कालरशिप का लाभ, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Digital Gujarat Scholarship 2025: सरकार द्वारा हर साल कई प्रकार के स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को इन सभी में आवेदन करने में कई प्रकार की समस्या होती है। स्टूडेंट को समझ में नहीं आता है कि उन्हें कौन सी स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन करना है और कौन सी में नहीं? इसीलिए गुजरात सरकार ने अपने राज्य के विद्यार्थियों की यह समस्या खुल जाती है। गुजरात सरकार ने डिजिटल गुजरात स्कॉलरशिप स्कीम शुरू कर दी है, जिसके अंतर्गत आप राज्य में चलने वाली सभी स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात है कि जहां पर आपको सभी स्कॉलरशिप स्कीम में अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Digital Gujarat Scholarship 2025 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसके लिए बस आर्टिकल को शुरू से पूरा पढ़े।

Digital Gujarat Scholarship 2025 – Overview

Name of SchemeDigital Gujarat Scholarship 2025
State of SchemeGujarat
Beneficiary of SchemeStudents
Mode of ApplyOnline
Full Detail of Digital Gujarat Scholarship 2025Read the Full Article

Digital Gujarat Scholarship 2025 क्या है?

डिजिटल गुजरात स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत स्टूडेंट जो स्कूल कॉलेज आदि की पढ़ाई कर रहे हैं यह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वह इसमें आवेदन कर सकते हैं आप राज्य की किसी भी केटेगरी से संबंध रखते हो। आप इसमें आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं यहां पर कक्षा एक से स्कॉलरशिप शुरू हो जाती है जो ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च के लिए भी आपको स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। गुजरात में राज्य की सभी कैटिगरीज के लिए सभी प्रकार के स्कॉलरशिप को एक ही जगह उपलब्ध करवा दिया है।

Objectives of Digital Gujarat Scholarship 2025

इस स्कॉलरशिप स्कीम का मुख्य उद्देश्य से राज्य के सभी केटेगरी के युवा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं उनके आर्थिक सहायता करना है और उनकी शिक्षा के खर्च उठाने में मदद करना है। बहुत सारे परिवार ऐसे होते हैं जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं करवा पाते हैं। गवर्नमेंट के इन विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि कक्षा एक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं आए।

Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana

इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 12वीं कक्षा पास करने के बाद आप अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान लाभ उठा सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आपके परिवार की वार्षिक इनकम ₹6 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सभी केटेगरी के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। यहां पर अधिकतम ₹200000 तक की स्कॉलरशिप आपको मिल सकती है। साथ ही हॉस्टल फीस और अन्य इक्विपमेंट खरीदने के लिए करीब ₹22000 के आर्थिक सहायता मिलेगी।

Disabled Students Scholarship Scheme

शारीरिक रूप से डिसेबल्ड विद्यार्थियों के लिए यह स्कॉलरशिप स्कीम संचालित की जाती है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक इनकम ₹50000 से अधिक नहीं है वह इसमें आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 7 तक आपको हर साल ₹1000 और कक्षा 8 से कक्षा 12 तक हर साल 1500 रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है।

Post SSC Scholarship

पोस्ट एसएससी स्कॉलरशिप लड़के और लड़कियों दोनों के लिए चलाई जाती है। यहां पर अगर आपके परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से कम है तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। यहां पर हर महीने ₹280 की स्कॉलरशिप स्टूडेंट को दी जाती है।

Food Bill Assistance to SC Students

अगर आप ऐसे स्टूडेंट है जो मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आप इस स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। ऐसी कैटेगरी के विद्यार्थियों को यहां पर लाभ दिया जाता है। आवेदन करने के लिए आपके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। यहां पर आपको हर महीने एक हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप मिलती है जो करीब 10 महीने तक लगातार मिलती रहती है।

Higher Secondary Scholarship

इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत माइनॉरिटी कैटेगरी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां पर हर साल 1140 रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है। इसका लाभ लेने के लिए आपका 11वीं और 12वीं कक्षा का स्टूडेंट होना आवश्यक है। आपके परिवार की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Fellowship Scheme for M.Phil. and PhD

अगर आप पीएचडी और एमफिल के विद्यार्थी हैं और अपनी रिसर्च के लिए स्कॉलरशिप पाना चाहते हैं तो आप इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपकी हर महीने की इनकम 45000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। तभी आप इसमें आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं। यहां पर आवेदन करके आप एमफिल के लिए हर महीने ₹25000 तक की फेलोशिप प्राप्त कर सकते हैं। वही पीएचडी के लिए ₹30000 तक की फेलोशिप प्राप्त कर सकते हैं।

Official Website

Leave a Comment